कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि बुधवार की सुबह वह अपने दरवाजे के सामने बैठा था। तभी पड़ोसी अशोक कुमार पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...