कौशाम्बी, जनवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के मछौली गांव में गुरुवार शाम पड़ोसी दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के पांच सदस्यों को पीट दिया। इससे सभी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मछौली निवासी कैलाश ने बताया कि पड़ोसियों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो गुरुवार की शाम भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी मोना देवी, बेटी निहारिका, बेटे राजेश, सुरेश को भी लाठी-डंडे से पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। सूचना के बाद पहुंची यूपी-112 पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.