फतेहपुर, फरवरी 18 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के औरेई गांव में मंगलवार शाम युवती के फांसी लगा जान देने के मामले में पुलिस ने बवाल बाद देर रात आरोपी पड़ोसी दंपति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों नामजद पति पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतका की भाभी ने आरोप लगाया था कि 15 फरवरी को रिश्तेदारों के सामने पड़ोसियों ने पीटा था। जिससे आहत हो ननद ने फांसी लगाई है। पुलिस पर भी आरोप लगाया था कि तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई थी। बता दें कि औरई गांव निवासी सरिता देवी पत्नी रवि कुमार दिवाकर ने बताया था कि 14 फरवरी को देवर लवकुश की शादी थी। घर में नाते रिश्तेदार थे। 15 फरवरी को शादी समारोह में प्रयोग होने वाले बर्तन वह घर के सामने आरसीसी रोड में धुल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी राकेस ने पत्नी और दो अज्ञात परिजनों रिश्तेदारों संग मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.