हापुड़, दिसम्बर 4 -- गढ़मुक्तेश्वर। नगर के स्याना चौपला निवासी मोहित ने बताया कि वह हाईवे किनारे ढाबा करात है। उसके ही कुछ दूरी पर एक अन्य व्यक्ति भी ढाबा करता है जो उससे रंजिश रखता। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसके ढाबे के बोर्ड को रंजिश के चलते हटा देता है। इसको लेकर कई बार मना किया गया, लेकिन आरोपी अपनी आदत से बाज नहीं आया है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार को आरोपी ने उसको पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...