कौशाम्बी, फरवरी 4 -- कोखराज, संवाददाता। इलाके के उलाचूपुर गांव की सहनाज पत्नी ऐनुल हक एक आंख से दिव्यांग है। उसने बताया कि बुधवार को वह गांव के कछार में बकरियों को चरा रही थी। इस दौरान पड़ोसी गांव बघेलापुर के रहने वाले युवक आए और एक बकरी चुरा ले गए। आरोपियों ने बकरी को रिश्तेदार के यहां भेज दिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...