फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। खखरेरु थाना के एक गांव में किशोरी का धर्मांतरण कराए जाने जाने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस मामले में चुप्पी साधे हुए है। दबे पांव मामले की जांच में जुटी है। गांव पहुंच किशोरी से पूछताछ की है, हालांकि अब तक केस दर्ज नहीं किया है। किशोरी के पिता ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला एक गैर समुदाय के युवक ने उसकी नाबालिग बेटी से मेल जोल बढ़ाया। आरोपी के पिता की घर के सामने ही किराना की दुकान है। बेटी दुकान में आती जाती थी। इसी दौरान युवक उससे बातचीत करने लगा। दो दिन पूर्व बेटी के रिश्ते के लिये कुछ लोग आए थे। जिस पर आरोपी ने मौके पर पहुंच कर बवाल कर दिया। पिता ने आरोप लगाए कि बेटी का ब्रेनवाश कर आरोपी ने धर्मांतरण करा दिया है। पिता ने शुक्रवार को थाने पहुंच तहरीर दी। जिस पर हल्के के दरोगा करीब तीन बजे शाम गांव ...