गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- -किराए पर रहने वाले आरोपी ने दिया था घटना को अंजाम -आरोपी के कब्जे से जेवर, गैर सिलेंडर और नगदी बरामद लोनी, संवाददाता। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में पड़ोसी के घर से लाखों के नगदी-जेवर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किराए के कमरे में रहने वाले आरोपी ने छह मार्च की देर रात घटना को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, गैस सिलेंडर तथा दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी पर पहले से लूट-चोरी के कई केस दर्ज हैं। विकास नगर में रहने वाले प्रवीन त्यागी ने सात मार्च को अंकुर विहार थाने में केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि छह मार्च की शाम की को वह मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ एक शादी में शामिल होने पानीपत गए थे। सात मार्च को वापस लौटे तो घर के मैनगेट तथा अलमारी के ताले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.