संवाददाता, नवम्बर 6 -- यूपी में फतेहपुर के सांवापर गांव में बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। पत्नी पति के लिए खाना लेकर नलकूप पहुंची तो उसने पड़ोसी के घर खाना खा लेने की बात कही। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। नलकूप में रखी कुल्हाड़ी से उसने ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में गांव निवासी अनीता ने बताया कि उसकी मां 60 वर्षीय लल्ली देवी पिता रामनारायण पाल को खाना देने नलकूप पर गई थी। पिता ने पड़ोसी के घर पहले ही खाना खा लेने की बात बताई और खाना खाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। पिता ने नलकूप की कोठरी में रखी कुल्हाड़ी से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.