गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में पड़ोसी के घर के बाहर कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग को कार ने रौंद डाला। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग 13 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझना पड़ा और आखिरकार घर पर दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बहरामपुर रोड स्थित बौद्ध विहार में रहने वाले प्रह्लाद सिंह उर्फ विजय ने 17 दिसंबर को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत देकर बताया कि बीते चार दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे उनके 68 वर्षीय पिता रिछपाल सिंह पड़ोसी के घर के बाहर धूप में कुर्सी पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी विशाल गुप्ता की कार को एक अज्ञात चालक तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आया और उनके पिता को सीधे टक्कर मार दी। उनके पिता कार के नीचे दब गए और गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.