नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने बाबा हरिदास नगर इलाके में 11 साल पहले हुई हत्या के मामले में फरार चल रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला पर मामूली विवाद में अपने पति और परिवार साथ मिलकर पड़ोसी की हत्या करने का आरोप है। महिला 2014 के बाद से फरार थी और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला 41 वर्षीय परवीन उर्फ प्रीति मित्राऊं गांव की रहने वाली है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि 30 जुलाई 2014 को नजफगढ़ निवासी विनीत एक सबमर्सिबल पंप से पानी की टंकी भर रहा था और गलती से कुछ पानी पड़ोसी के घर में गिर गया। इस पर आरोपी परवीन उर्फ प्रीति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। फिर प्रीति ने अपने पति सुरेश उर्फ मुन्नू को बुलाया और विनीत पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बिजेंद्र अपने रिश्तेदारों रवि, ...