सुल्तानगंज, फरवरी 7 -- बिहार के भागलपुर में एक विवाहिता महिला की गला कटने से मौत हो गई। घटना के वक्त उसके परिवार के लोग पड़ोसी बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में गए। मृतका के मामा ने हत्या का आरोप लगाया है तो ससुराल वाले बात करने को तैयार नहीं हैं। कांड का रहस्य उजागर करने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना सुलतानगंजथाना क्षेत्र के गनगनिया पंचायत स्थित फतेहपुर के गनगनिया गांव की है। मृतका की पहचान फतेहपुर गनगनिया निवासी शिवनंदन मंडल की पत्नी सुमन देवी (26) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका के ससुराल पक्ष की महिला ने बताया कि घर के बगल में एक बुजुर्ग की मृत्यु हुई थी। घर के सभी लोग उनके अंतिम संस्कार में गए हुए थे, और मृतका घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान छज्जे पर रखा धारदार लोहे का वस्तु उसके गले पर गिर गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.