कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां निवासी एनुल इस्लाम ने बताया कि गांव में उनकी पैतृक जमीन है। 15 अगस्त 2025 को पड़ोस में एक व्यक्ति का इंतकाल हो गया था। उसका अंतिम संस्कार करने के लिए उसके परिजन पीड़ित की जमीन पर कब्र खोद रहे थे। विरोध पर पीड़ित व उसके भाइयों की पिटाई की गई थी। मामले में स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई न हुई तो कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई। मंगलवार को अदालत के आदेश पर आरोपी वकार सल्मान, असफाक, अरबाज सल्मान, नफीसुल हसन व जमीरुल हसन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.