बदायूं, दिसम्बर 16 -- सहसवान। पुलिस ने लाठी-डंडों से मारपीट और धमकी देने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मोहल्ला पठानटोला की रहने वाली सुबहाना पत्नी राशिद ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 14 दिसंबर को वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी समय मोहल्ले का ही अमन पुत्र नफीस अहमद ने गालियां देने शुरू की। विरोध पर मारपीट की। सोनी पुत्री नफीस अहमद, मां सायरा पत्नी नफीस अहमद और पिता नफीस अहमद भी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और उसके जिठौत अयान पुत्र मु. शाहिद को घेरकर बुरी तरह पीटा। सुबहाना ने जिठौत को बचाने का प्रयास किया, तब आरोपी उस पर भी झगड़ा करने को आमादा हुए। अयान के सिर और शरीर में चोटें आई हैं। प्रार्थिनी ने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.