हरिद्वार, जनवरी 10 -- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने चार पड़ोसियों पर स्कूटर से कुचलने की कोशिश का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। रास्ता रोकने के साथ अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आंबेडकर नगर ज्वालापुर निवासी पलविंदर कौर पत्नी राम सिंह ने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर 2025 की शाम पड़ोस में रहने वाले अभिमन्यु कुमार ने जानबूझकर स्कूटर से उनको टक्कर मारने का प्रयास किया, जिससे गंभीर चोट लग सकती थी। महिला ने खुद को किसी तरह बचाया। आरोप है कि अभिमन्यु का भाई विवेक कुमार उसे गुस्से से घूरता रहा। इससे पहले 19 नवंबर 2025 की रात विवेक ने अपने मित्र के साथ मिलकर रास्ता रोकने का प्रयास किया और आपत्तिजनक टिप्पणी की। विरोध करने पर उसके माता-पिता राजेश कुमार और शारदा देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.