लखनऊ, फरवरी 14 -- आजाद नगर निवासी एक महिला ने पड़ोसियों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पड़ोसी 11 फरवरी पहुंचे और उसके निर्माणाधीन आवास की दीवार व गेट तोड़ दिया। इनके साथ अधिवक्ता के वेश में कुछ और लोग भी थे। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...