कौशाम्बी, जून 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया गांव की नीता देवी पत्नी चंद्र कुमार ने बताया कि वह फूल-माला बेचकर परिवार का खर्च चलाती है। पीड़िता की मानें तो मंगलवार की सुबह पुरानी बातों को लेकर पड़ोसी की सुनैना देवी गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर अपने बेटे लकी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला को मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.