कौशाम्बी, फरवरी 20 -- कोतवाली क्षेत्र के देवरा गांव में गुरुवार सुबह मामूली बात पर पड़ोसियों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देवरा गांव की हीरामनी पत्नी रामकृपाल ने बताया कि गुरुवार सुबह पड़ोसी सगे भाई सुघर सिंह, अजय सिंह, कुलदीप व सुधीर सिंह मामूली बात पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की बेटी रेशमी देवी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर घायल मां-बेटी का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, इसकी विवेचना सर्किल अफसर करेंगे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.