बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थाना क्षेत्र के महुई गांव में बुधवार को शाम रेवती पत्नी मनोज कुमार दरवाजे पर बैठी थी। किसी काम को लेकर अपनी बेटी को डांट रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोसी यशोदा, उसकी लड़की कुसुमकली व लड़का रुद्रप्रताप आ गए। बेवजह गाली-गलौज की तो उसने विरोध किया। इसी बात पर तीनों लोगों ने मिलकर उसे लाठी-डंडे से पीटा। उसे गंभीर चोटें आई हैं। तिंदवारी पीएचसी में इलाज करा रहे हैं। पुलिस ने यशोदा पत्नी राममिलन, कुसुमकली व रुद्र प्रताप के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...