कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव की शीला देवी पत्नी हीरालाल ने बताया कि 29 दिसंबर की रात पड़ोसी पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। इससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिनेश, उमेश, धीरज, बब्लू, संवरिया व मालती देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल महिला का मेडिकल करा दिया गया है। थाना प्रभारी शशिकांत मिश्रा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.