कौशाम्बी, फरवरी 20 -- पइंसा थाना क्षेत्र के रमसहायपुर गांव निवासी विनीत मिश्रा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले भइयालाल पांडेय बीमार चल रहे हैं। 18 फरवरी की सुबह वह उनको देखने गए थे। इस दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला गोलू पांडेय गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पिता भोला पांडेय व परिवार के सुजीत पांडेय के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...