कौशाम्बी, फरवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव निवासी एक युवक की नशे में धुत पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे उसका बायां पैर टूट गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कनैली निवासी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 28 जनवरी की शाम वह दावत में शामिल होने स्थानीय गेस्ट हाउस गया था। वहां पड़ोस के ही रहने वाले सतीश सिंह, टिंकू सिंह, पंकज सिंह व राहुल सिंह मिल गए। सभी नशे में धुत थे। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने अकारण गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। इससे पैर टूट गया। इस संबंध में सरायअकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...