गोपालगंज, फरवरी 4 -- सिधवलिया। सिधवलिया थाना क्षेत्र के बिशनपुर पठान टोली में मारपीट की घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़िता सबाना खातून ने थाने में आवेदन देकर बताया कि एक जनवरी को पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि सरफरोश खान सहित आठ लोगों ने उनके पति, बेटे और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे तीनों घायल हो गए। इस दौरान करीब 30 हजार रुपए मूल्य का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। पीड़िता ने गंदी नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...