कौशाम्बी, नवम्बर 30 -- मंझनपुर। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गड़रियन का पूरा मजरा पूरबशरीरा निवासी रितेश पाल ने बताया कि 28 नवंबर को उसके छोटे भाई राहुल की शादी थी। परिवार के सभी लोग बारात गए हुए थे। पीड़ित के मुताबिक रात करीब 11 बजे वह लौटा तो पूरबशरीरा निवासी रजनीश सिंह, राजन सिंह व अजीत सिंह शराब के नशे में धुत होकर अपने खेत में बैठे थे। आरोप है कि इन सभी ने पीड़ित को देखते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पीड़ित जान बचाकर घर में घुस गया तो आरोपियों ने भीतर घुसकर उसकी लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद धमकी देते हुए चले गए। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...