रुद्रपुर, मार्च 26 -- किच्छा। बच्चों की लड़ाई में हुए विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार वालों से मारपीट की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अली अहमद पुत्र नसरूद्दीन निवासी ग्राम कुरैया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम उनके पोते मो. हसन पुत्र वशीर अहमद और आदिल पुत्र तौफीक की खेलते समय पड़ोसियों के बच्चों से लड़ाई हो गई। आरोप है कि बच्चों की लड़ाई के बाद दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर उनके परिवार वालों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उनके पुत्र शफीक अहमद को सिर, गर्दन व अन्य जगह गम्भीर चोटें आईं। दूसरे पुत्र वशीर अहमद के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वशीर की पत्नी कुलसुम के सिर सिर में चोट लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.