शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- पड़ोसियों के ईंट मारने से चार साल की बच्ची लहूलुहान हो गयी। पुलिस से शिकायत पर आरोपी पक्ष ने देर शाम बेटी का उपचार कराकर घर लौटे माता पिता को घर में घुसकर पीटा। गंभीर रूप से घायल दंपति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हमलावर फरार हैं। मामला गांव जिकरीपुर का है। गांव के बहोरन सिंह यादव की चार वर्षीय पुत्री रोशनी पड़ोसी के चबूतरे पर खेल रही थी। आरोप है गांव के बालकराम और पत्नी ने रंजिशन बच्ची के सर में ईंट मार दी जिससे वह लहूलुहान हो गई। मां कल्पना देवी और पिता बहोरन सिंह यादव घायल बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को इलाज के लिए भेज दिया। पीड़ित दंपति का आरोप है देर शाम बेटी का उपचार कराकर घर पहुंचे तो आरोपी पक्ष के लोग घर में घुस गये और दंपति को लाठी डंडो से पीटकर गम्भीर रूप से घायल ...