नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- लखीसराय जिले के हलसी थानाक्षेत्र के सिलवे गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। जानकारी के मुताबिक एक महिला ने अपने पति के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जांच के दौरान मामला पूरी तरह पलट गया। पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह मामला एक सुनियोजित साजिश का था, जिसमें पति, पत्नी और उसके पुत्र ने मिलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। मामला हलसी थाना कांड दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता शारदा देवी ने अपने पति उमेश यादव के अपहरण की शिकायत की थी। मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) शिवम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.