बक्सर, दिसम्बर 13 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सत्यदेवगंज में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सत्यदेवगंज निवासी अनिल आनंद के मुताबिक पड़ोसी स्व अशोक पाहवा के पुत्र राजा पाहवा और सोनू पाहवा ने बीस-पच्चीस अज्ञात लोगों के साथ मिलकर बीते गुरुवार को घर में पानी गिराने के सवाल पर मारपीट की। उनकी पत्नी को भी मारा-पीटा गया। उसके गहने छीन लिए गए। बीच रास्ते अर्द्धनग्न कर दिया गया। इस संबंध में उन्होंने दोनों भाइयों के खिलाफ नाम मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पाहवा रेस्टूरेंट में काम करने वाले डुमरांव निवासी कुश कुमार ने अनिल आनंद, उनकी पत्नी और हरेंद्र प्रसाद के खिलाफ एसी का पाइप काट देने और पूछने पर मारपीट करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज करा...