सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- देहात कोतवाली के गांव नसरतपुर में पड़ोस की महिला के साथ घर में घुसकर दो भाइयों ने पहले दुष्कर्म का प्रयास किया और फिर अपने तीसरे भाई के साथ मिलकर महिला व उसके पति से मारपीट कर घायल करते हुए धमकी भी दी। तीनों आरोपी भाईयों के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। देहात कोतवाली क्षेत्र में र हने वाले एक व्यक्ति के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले तीन भाई अर्जुन, संजय, अजय पुत्रगण अनिल उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसकी थाने पर शिकायत भी की गई। मगर राजनीतिक पहुंच के कारण आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और इसी बात को लेकर आरोपी उनसे रंजिश भी रख रहे थे। आरोप है कि आठ अक्टूबर की सुबह जब उसकी पत्नी घर में अकेली थी तो आरोपी संजय व अजय ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और...