गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पड़ोसन पर लाखों रुपये के गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। विक्रम एंक्लेव निवासी शाहीन ने सूफिया के किलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ फरवरी 2025 को सूफिया अपने रिश्तेदारों के साथ उनके घर आई थी। इसी दौरान उनके पति अपनी भतीजी को छोड़ने चले गए और सूफिया के रिश्तेदार भी चले गए। सूफिया को अपने कमरे में छोड़कर वह नहाने गई थीं। लौटकर आईं तो ढाई तोले का सोने का सेट, एक तोले की झुमकी, चार ग्राम की सोने की अंगूठी गायब मिलीं। आरोप है कि सूफिया ही गहने चोरी कर ले गई। सूफिया भी कमरे में नहीं थी। सूफिया से कई बार कहा, लेकिन वह गहने नहीं लौट रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.