संवाददाता, जनवरी 4 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो वायरल होने लगा तो इसकी जानकारी किशोरी और उसके पिता को भी मिली। पड़ोसन की इस करतूत से दोनों हैरान रह गए। जिस सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो वायरल किया गया है आरोप है कि उसे आरोपी युवती के पिता ने फर्जी नाम से बनाया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पिता-पुत्री के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना, बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी और उसके पिता ने पड़ोस मे रहने वाली युवती और उसके पिता पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपी युवती का उसके घर आना-जाना था। यह भी पढ़ें- कुत्ता का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.