कौशाम्बी, जनवरी 5 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुरवा गांव की मनीता देवी पुत्री अमरनाथ ने बताया कि सोमवार की सुबह वह घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी पड़ोस की रहने वाली शोभा देवी भी वहां पहुंच गई और पहले पानी भरने को लेकर गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...