चंदौली, अप्रैल 22 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। रामनगर से पड़ाव होते हुए पीडीडीयू नगर तक फोर लेन और सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं सुगम यातायात के लिए रामनगर मार्ग पर पड़ाव के पास रेलवे डॉटपुल को भी चौड़ा किया जाना है। इसको चौड़ा करने का काम भी दिसंबर में शुरू हुआ था लेकिन किन्हीं कारणों से रुक गया था। अब इसका काम जून में कराया जाएगा। इसकी चौड़ाई अब आठ मीटर से बढ़ाकर करीब 26 मीटर की जाएगी और इसमें आठ-आठ मीटर के तीन ब्लॉक बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि पुल के नीचे की मिट्टी जांच के लिए भेजी गई है। जांच सैंपल आने के बाद इसको चौड़ा करने का काम शुरू होगा। रामनगर से पड़ाव तक फोर लेन सड़क का काम तेजी से चल रहा है। इस मार्ग पर पड़ाव के पास पीडीडीयू से वाराणसी रेलखंड पर अवधूत भगवान राम हाल्ट के पास रेलवे डाट पुल भी काफी पुराना और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.