एटा, दिसम्बर 2 -- मंगलवार को सेना के जवान आगरा से पड़ाव मैदान में पहुंचे। सेना के जवानों ने अतिक्रमण को हटवाया। सेना को देख लोग सामान लेकर भागते हुए दिखाई दिए। अवैध अतिक्रमण किए बैठे लोगों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है। बता दें कि पड़ाव मैदान सेना का है जिस पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। सेना के जवान पहले भी आकर अतिक्रमण को हटाते रहते है। जवानों के जाते ही अतिक्रमणकारी अतिक्रमण कर लेते है। मंगलवार को सेना के जवान पड़ाव मैदान में पहुंचे। जवानों को देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। जवानों ने अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान कुछ लोग अपना-अपना सामान लेकर भागते हुए नजर आए। ज्यादा सामान होने के कारण ऐसे लोगों से अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.