मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-नारायणपुर अनंत स्टेशन के बीच पड़ाव पोखर के पास रविवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे 15028 मौर्य एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना हुई। इसमें एसी बोगी बी-3 के 49 नंबर बर्थ की खिड़की का शीशा टूट गया। सीट पर बैठी महिला यात्री सौम्या सिंह और उनके पुत्र को मामूली चोट आई है। महिला सोनपुर से झारखंड के कतरासगढ़ जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर एस्कॉर्ट पार्टी ने मुजफ्फरपुर आरपीएफ को इस संबंध में मेमो देकर सूचना दी है। मेमो के आधार पर मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल आरपीएफ की टीम मिठनपुरा इलाके में पत्थरबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी हो कि दोपहर पौने तीन बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से समस्तीपुर के लिए मौर्य एक्सप्रेस खुली थी। इसके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.