चंदौली, दिसम्बर 2 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी के नमो घाट पर मंगलवार को आयोजित काशी तमिल संगमम 4 उद्धघाटन कार्यक्रम और सुरक्षा के मद्देनजर चंदौली जिला प्रशासन की ओर से शाम 4 बजे पड़ाव चौराहे पर वाराणसी जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्य नाथ, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और पंडुचेरी के उपराज्यपाल के कैलाशनाथन उद्घाटन कार्यक्रम पहुंचना था। इसके चलते बाइक चालकों को छोड़ वाराणसी की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों पर रोक लगाकर रूट डायवर्ट कर दिया गया था। जिसके कारण जाम की स्थिति हो गई। जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से समस्त वाहनों को रिंग रोड की तरफ भेज दिया गया। सांस्कृतिक सम्मेलन में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पड़ाव चौराहे पर चंदौली जिला पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.