मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर शहर का विस्तार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हुआ है। इसके साथ ही शहर में लोगों की आवाजाही भी बढ़ी है। ऐसे में वाहनों की संख्या बढ़ने और उनके बेतरतीब परिचालन के कारण जाम शहर की स्थायी समस्या बन गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन, परिवहन और अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कई तरह के उपायों पर काम कर रहे हैं। इनमें ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा का रूट निर्धारण से लेकर उनके लिए कलर कोड और क्यूआर कोड तक वितरित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिला ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालक संघ भी इसमें मदद कर रहा है। हालांकि चालकों ने कुछ व्यावहारिक परेशानियों पर भी संघ से लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। इनका कहना है कि ऑटो स्टॉप और ऑटो स्टैंड पर पर्याप्त प्रबंध होगा, तभी जोन और र...