रांची, नवम्बर 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। चेटे पंचायत में रविवार को 22 पड़हा शक्ति खूटा सांगा पड़हा के तत्वावधान में पारंपरिक जतरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन चेटे लोधमा रोड स्थित जतरा स्थल में होगा। शुरुआत में सुबह 11 बजे पाहन, धर्म अगुवाओं और ग्रामीणों द्वारा विधि-विधान से पूजा की जाएगी। इसके बाद विभिन्न गांवों से आए खोड़हा दलों का स्वागत किया जाएगा। शाम को, 4 बजे से खोड़हा नृत्यकों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। मुख्य संरक्षक आदिवासी सेना के अध्यक्ष अजय कच्छप, मुखिया रेणु बाला मिंज, जगन्नाथ लोहरा, चिल्गु कच्छप और सुमन लोहरा ने सहयोग दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...