पलामू, फरवरी 12 -- पंडवा। थाना क्षेत्र के मानआहर में मंगलवार की रात में 65 वर्षीय वृद्ध दिलीप साव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पंडवा के थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि दिलीप साव का दो घर है। नया घर में उसके बेटा पतोहू और उनका पत्नी रहती थी। पुराने घर में दिलीप साव स्वयं रहते थे। दिलीप प्रतिदिन खाना खाने के बाद सोने के लिए नए घर में चले जाते थे। मंगलवार की सुबह में दिलीप अपने नए घर में खाना खाने गए थे लेकिन शाम में खाना खाने नहीं गए थे। देर शाम में जब उनकी पतोहू पुराने घर पर पहुंची तो शव फंदे से लटका पाया। इसे बाद शोर मचाई। आसपास के लोग जुटकर पड़वा थाना को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...