श्रावस्ती, फरवरी 19 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सिरसिया इलाके में 10 दिन के अन्दर गौकशी की दूसरी घटना सामने आई है। गुरुवार को ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने एक गेहूं के खेत से गोवंश के अवशेष बरामद किए। जिसका सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। सिरसिया थाना क्षेत्र में 10 दिन में हुई गौकशी की दो वारदातों ने पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। 10 दिन पहले जहां इसी इलाके के संतलिया गांव में गौकशी की घटना सामने आई थी तो वहीं गुरुवार को पड़वलिया गांव के पास गेहूं के खेत से गोवंश के अवशेष बरामद किए गए। पड़वलिया गांव निवासी रवि मिश्रा का खेत इसी गांव के राजीव श्रीवास्तव ने बटाई पर ले रखा है। गुरुवार दोपहर में राजीव श्रीवास्तव खेत देखने गए थे। जहां उन्होंने खेत में कुछ स्थानों पर मांस के टुकड़े पड़े देखे। इस पर उन्होंने पूरे खेत का मुआय...