सासाराम, मार्च 24 -- तिलौथू, हिन्दुस्तान टीम। अमझोर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव से लापता लड़की को रविवार रात करगहर थाना क्षेत्र के पांजर गांव से बरामद किया गया। इसकी जानकारी देते हुए अमझोर थानाध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि 17 मार्च को पड़रिया गांव से एक लड़की के लापता होने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की को रविवार रात करगहर थाना क्षेत्र के पांजर गांव से बरामद किया गया। मामले में एक लड़के को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान ब्रिकेश कुमार पिता फागू पासवान के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...