हजारीबाग, अप्रैल 2 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि पड़रिया वन प्रबंधन एवं संरक्षक समिति की ओर से पर्यावरण सह वृक्षों का रक्षाबंधन मनाया गया । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के द्वारा फीता काटकर पर्यावरण मेला का उद्घाटन किया गया। रांची के कलाकारों के द्वारा पर्यावरण से संबंधित रंगा-रंग कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंडरिया वन समिति के अध्यक्ष संजय महतो व संचालन भोला महतो के द्वारा किया गया। लोगों ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन मनाया एवं वन संरक्षण को लेकर शपथ ली। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि जल जंगल जमीन को बचाने से ही हमारा कल्याण है,आने वाले समय में पर्यावरण काफी दूषित होगा जिसका प्रभाव आमजन पर पड़ेगा। मौके पर टुकेश्वर प्रसाद, संतोष ठाकुर, लालदेव ठाकुर, बसंती देवी, बालेश्वर महतो, विशेश्वर नाथ मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.