कटिहार, फरवरी 3 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि कामकाजी महिला कर्मियों को दफ्तर के दौरान अपने छोटे बच्चों की देखरेख की चिंता से मुक्त करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर में पालना घर की शुरुआत तो कर दी गई, लेकिन यह सुविधा अब तक अपनी पूरी उपयोगिता साबित नहीं कर पा रही है। कारण साफ है कि जिन महिलाओं के लिए यह व्यवस्था बनाई गई, उन्हीं में से कईयों को इसके अस्तित्व की जानकारी तक नहीं है। नतीजा यह कि सुविधाओं से सुसज्जित पालना घर अधिकतर समय खाली पड़ा रहता है। महिला एवं बाल विकास निगम की मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में समाहरणालय परिसर में यह पालना घर शुरू किया गया। इसका उद्देश्य छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षित माहौल में रखना है, ताकि महिला कर्मी बिना मानसिक दबाव के अपने कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन कर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.