जौनपुर, जनवरी 7 -- जौनपुर, संवाददाता। कहर ढाती शीतलहर में जिले के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी दुर्दशा हो रही है। जौनपुर जंक्शन, सिटी रेलवे स्टेशन और शाहगंज जंक्शन पर रैन बसेरा की व्यवस्था नहीं है। हालत यह है कि अफसर अंदर केबिन में हीटर या ब्लोवर चलाकर गर्मी ले रहे हैं और बाहर पांच से सात डिग्री न्यूनतम तापमान के बीच प्लेटफार्म पर यात्री ठिठुर रहे हैं। यह स्थिति तब है जब ठंड और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट भी जारी है। विवशता में कोई सर्कुलेटिंग एरिया के पास तो कोई जीआरपी, आरपीएफ पोस्ट के पास समय गुजार रहा है। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16 डिग्री रहा। इससे गलन बढ़ी रही। मंगलवान को 'हिन्दुस्तान' ने जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, रोडवेज बस स्टैंड, डिपो की पड़ताल की। पता चला कि स्टेशनों पर रेल प्रशासन ने ...