कुशीनगर, फरवरी 20 -- कुशीनगर। कुशीनगर जिले के पडरौना नगर में शुक्रवार की शाम साढे चार बजे के करीब एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने में दमकल की चार गाड़ियां लगी हुई हैं। गोदाम सदर विधायक मनीष जायसवाल का था, जिसे उन्होंने किराये पर दे रखा था। पडरौना नगर में रामकोला रोड पर एक ही गोदाम का इस्तेमाल तीन व्यापारी कृषि यंत्र, उसके पार्ट्स एवं एक व्यापारी प्लास्टिक के सामान एवं रस्सी रखने के लिए करते हैं। अज्ञात कारणों से लगी आग से साढे चार बजे के करीब गोदाम से धुआं उठता देख पता चला कि गोदाम में आग लगी है। आग लगने के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं था।धुआं और आग की लपटों को देख आसपास के लोगों ने पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गयी। आग लगने की जानकारी होने पर एक घंटे के भीतर दमकल की चार गाड़ियां पहुंच आग बुझान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.