कुशीनगर, दिसम्बर 5 -- कुशीनगर। पडरौना शहरवासियों और यहां आने वाले लोगों को अब जाम से निजात दिलाने के लिए एक और ठोस एवं स्थायी इंतजाम होने जा रहा है। पडरौना शहर में प्रस्तावित आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का काम आगामी दस दिनों के भीतर शुरू हो जाने की संभावना है। सबसे पहले मेन पिलर का काम होगा। कुशीनगर के जिला मुख्यालय के शहर पडरौना में जाम सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। सदर तहसील से लेकर कुबेरस्थान मोड़, मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का पुल, सुभाष चौक और मुख्य रेलवे क्रासिंग ऐसी जगह हैं, जहां एक बार जाम में फंस गए तो आधे से एक घंटे तक और कभी-कभी तो दो घंटे से अधिक भी बीत जाते हैं जाम से निकलने में। फिर चाहे एंबुलेंस हो या स्कूली वाहन अथवा कोई अन्य। हालत यह हो गई है बहुत जरुरी काम न हो तो कोई भी रेलवे क्रासिंग की तरफ जाना नहीं चाहता। क्योंकि पांच जोड़ी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.