उन्नाव, जनवरी 4 -- अचलगंज। बिछिया ब्लॉक के ग्राम पड़री कला स्टेडियम में 15 दिनों से चल रहे एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का फाइनल मैच रविवार को पड़री कलां व पड़री खुर्द के बीच खेला गया। जिसमें पड़री कलां की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 रन से पड़री खुर्द टीम को धराशाई कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में पड़री कला के कप्तान शिवम् त्रिवेदी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और और सौरभ की शानदार बैटिंग की मदद से 150 रन का लक्ष्य खड़ा किया। पीछा करने उतरी पड़री खुर्द की टीम 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिससे पड़री कलां की टीम ने 50 रन से मैच जीत लिया। पड़री कला की ओर से पांच विकेट लेने वाले करन व 69 रन बनाने वाले सौरभ को मैन ऑफ दी मैच का खिताब मिला। आयोजक अनुराग त्रिवेदी ने विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता को 11 हजार का पुरुस्कार व शील्ड दे...