रुडकी, दिसम्बर 31 -- हरिद्वार रोड स्थित मलकपुर चुंगी के रोज गार्डन में एक माह से चल रहे आरपीएल टी-10 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार रात भव्य समापन किया गया। फाइनल मुकाबले में पठानपुरा की टीम ने खंजरपुर को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी अपने नाम किया। आरपीएल टी-10 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 32 टीमें प्रतिभाग कर रही थी। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रणय प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विजेता टीम रही पठानपुरा के कप्तान इराज खान को ट्रॉफी और 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार भेंट किया। जबकि द्वितीय स्थान पर रही खंजरपुर की टीम को 31,000 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...