शामली, जनवरी 3 -- थानाभवन मार्ग के पठानपुरा मे एक पेस्टीसाइडस की दुकान पर बदमाशों शटर तोड़कर 6500 रूपयों की नगदी व 35 हजार की कीमत की कीटनाशक को चोरी कर लिया गया। खेड़ी खुशनाम में एक स्पेयर पार्टस की दुकान मे भी शटर का ताला तोडकर हजारो का सामान चोरी कर लिया गया। सुबह होने पर चोरी का पता लगा। पीडितो ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव पठानपुरा मे बीतीरात्रि एक दुकान का शटर तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दुकान के मालित मनीष कुमार ने बताया कि बदमाशों ने साढे छह हजार की नगदी व 35 हजार रूपयो कीमत की कीटनाशक को चोरी कर लिया। पीडित की दुकान थानाभवन मार्ग पर स्थित है ,जहॉ से दिन-रात आवागमन निरंतर बना रहता है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि पुलिस के बिना डर के आवाजाही वाले मार्ग पर चोरी का अंजाम दिया...