मऊ, फरवरी 19 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को विकासखंड परदहा अंतर्गत इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बरलाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापक उपस्थित मिले। लेकिन मिली खामियों के चलते प्रभारी प्रधानाध्यापिका को विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन, विद्यालय परिसर के अंदर साफ-सफाई एवं मध्यान भोजन गुणवत्तायुक्त सुनिश्चित कराए जाने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने पाया कि विद्यालय में कुल 101 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसके सापेक्ष एमडीएम पंजिका के अनुसार 82 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गई थी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनुपस्थिति की पुष्टि करके स्पष्ट आख्या तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.