औरंगाबाद, अगस्त 28 -- हसपुरा बाजार के पश्चिम मुहल्ला स्थित श्री राम जानकी धर्मशाला ठाकुड़बारी के प्रांगण में दस दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान भगवान गणेश का दर्शन के लिए गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को देर रात श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दी गई थी। पंडित धनंजय पांडेय ने पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ गणपति बप्पा की पूजा कराई। मुख्य श्रोता अनीश राज केशरी ने आरती उतारी। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर गणपति बप्पा का अभिनंदन किया। गणपति बप्पा मोरिया से पूरा मुहल्ला गुंजायमान हो गया। उचित बिगहा और बाला बिगहा की आरती मंडली ने संयुक्त रूप से आरती गायन प्रस्तुत की। महाप्रसाद के रूप में मोदक श्रद्धालुओं को वितरण किया गया। अध्यक्ष पिंटू चौधरी ने बताया की श्री भास्कर नगर सेवा समिति लगातार 11 वर्षों से गणपति महोत्सव मनाते आ रही है। 6 सित...